{"_id":"5dfe547f8ebc3e880a63909d","slug":"students-will-discuss-the-exam-with-the-prime-minister-sultanpur-news-lko4989962105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता मेें आयोजित कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा-2020’ में शामिल होने का मौका मिलेगा।
यह कार्यक्रम 16 जनवरी 2020 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए विशेष वेबसाइट पर 23 दिसंबर तक पंजीकृत विद्यार्थियों में से पूरे उत्तर प्रदेश से 182 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे।
माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उनके साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का नाम ‘परीक्षा पर चर्चा-2020’ रखा गया है। कार्यक्रम में पूरे देश के सभी जनपदों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इस कवायद को अमली जामा पहनाया जा सके इसके लिए उत्तर प्रदेश से 182 विद्यार्थियों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले से भी अच्छे विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकें इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने डीआईओएस को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में पीएम के कार्यक्रम में प्रतिभाग के इच्छुक कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों से 23 दिसंबर तक वेबसाइट पर पंजीयन कराने को कहा है।
पंजीकृत विद्यार्थियों में से कार्यक्रम में शमिल होने के लिए मेधावियों का चयन ऑनलाइन किया जाएगा। शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 23 दिसंबर तक अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने को कहा है।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम का डीडी चैनल पर सीधा प्रसारण होगा। सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम को देख सकें इसके लिए स्कूलों में व्यवस्था की जाएगी।