फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student's family attacked for protesting against molestation

Sultanpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के परिवार पर हमला

Thu, 12 Dec 2024 12:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Student's family attacked for protesting against molestation
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुधवार दोपहर गांव के ही चार युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी के पिता, चाचा व चाची को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने छात्रा के डेढ़ साल के चचेरे भाई को भी मारपीट कर चोटें पहुंचाई है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से स्कूल आते जाते हुए गांव के कुछ युवक आएदिन छेड़छाड़ करते थे। किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। आरोपियों ने किशोरी को रोककर जबरदस्ती मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया था, जिसका पीड़िता ने विरोध किया था। आरोप है कि बुधवार दोपहर डेढ़ बजे सगे भाइयों सचिन व मनोज और गांव के सूरज और सौरभ किशोरी के घर जाकर छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर किशोरी को पीटना शुरू कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पिता, चाचा व चाची पर आरोपियों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। पीड़िता की चाची के साथ मौजूद डेढ़ साल के मासूम को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता, चाचा, चाची व मासूम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर लाया गया। पीड़िता के पिता ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। सगे भाइयों सचिन व मनोज और गांव के आरोपी सूरज व सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सचिन, मनोज और सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में शामिल चौथे आरोपी सौरभ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed