सुल्तानपुर। छात्र-छात्राओं को एसपीसी प्रोग्राम (स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम) के तहत पुलिस की कार्य प्रणाली से रूबरू कराया गया। साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।
राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूडू़पुर के एसपीसी प्रोग्राम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजना श्रीवास्तव, एसपीसी नोडल अधिकारी अनुपम वर्मा व सहायक अध्यापिका आयशा खातून, रीना सिंह, कविता पांडेय आदि सहयोग से छात्र-छात्राओं को ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यालय से सर्वप्रथम ऐतिहासिक स्थल ‘राजा हसनपुर के महल’ का भ्रमण कराया गया। पुलिसिंग की जानकारी के लिए थाना कुड़वार का भ्रमण कराया गया, जहां थानाध्यक्ष केशव ने छात्र-छात्राओं को बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में बताया। इसके अलावा बच्चों व महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर व वायरलेस सेट की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधों की नर्सरी भी दिखाई।