फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   student

अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता 17 से, छात्र-छात्राओं में उत्साह

Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
student
सुल्तानपुर। अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर से राणा प्रताप पीजी कॉलेज में होगा। प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों के हैंडबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कॉलेज में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 दिसंबर से शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में होगी। इसमें डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों की हैंडबॉल टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

आयोजन सचिव बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्राचार्य डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से भी पर्यवेक्षक आएंगे। हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालयों की ओर से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रतियोगिता होने से हैंडबॉल खिलाड़ियों में खुशी
अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन राणा प्रताप पीजी कॉलेज में होने से जिले के हैंडबॉल खिलाड़ी मुदित हैं। राणा प्रताप पीजी कॉलेज की हैंडबॉल टीम के कप्तान पंकज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के ग्राउंड पर होने से खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इसी ग्राउंड पर रोज हैंडबॉल के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।

खिलाड़ी अक्षय कुमार भी जिले में हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से खुश हैं। वे कहते हैं कि जिले में हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से लोगों की रुचि इस खेल के प्रति बढ़ेगी। हैंडबॉल खिलाड़ी अभय सिंह कहते हैं कि यहां आयोजन होने से हमारी टीम के जीतने के ज्यादा चांस हैं। टीम जीतती है तो विश्वविद्यालयीय का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। हैंडबॉल खिलाड़ी आमिर ने कहा कि हमारी टीम अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed