फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student beaten up for posting Lord Ram photo on status in Sultanpur

UP: प्रभु राम की फोटो स्टेटस पर लगाई तो छात्र को पीटा...जबरदस्ती मंगवाई माफी; पिटाई से सहमा पीड़ित पूरा परिवार

Mon, 07 Oct 2024 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2024 01:57 PM IST
सार

यूपी के सुल्तानपुर में एक छात्र की उसके साथी छात्रों ने पिटाई कर दी। छात्र ने प्रभु राम की फोटो स्टेटस पर लगाई थी। कॉलेज में बेटे की पिटाई से पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि बेटा दहशत में कॉलेज नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
Student beaten up for posting Lord Ram photo on status in Sultanpur
Student beaten up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु राम की फोटो स्टेटस के रूप में लगाई थी। वो बोल रहे थे कि फोटो हटा दो राम की। बेटा बोला कि जब मैं राम की फोटो लगाया हूं तो क्यों हटाऊं। हिंदू हूं, हम तो राम का फोटो लगाएंगे ही...। 
विज्ञापन


रविवार को ये बातें कहीं 11वीं के छात्र अंकुर तिवारी के पिता उदयराज तिवारी ने। कॉलेज में बेटे की पिटाई से पूरा परिवार सहमा हुआ है। बावजूद इसके, पुलिस कागजी कोरम पूरा करने तक सीमित है। 
विज्ञापन


दो अक्तूबर को केस दर्ज किया गया, लेकिन इस गंभीर मामले की विवेचना चार अक्तूबर को दरोगा संजय प्रसाद को सौंपी गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संज्ञेय मामलों में खाकी कितनी संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूरेभार क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी ममता तिवारी के मुताबिक, उनके पुत्र अंकित की ओर से इंस्टाग्राम की आईडी पर हिंदू धर्म का स्टेटस लगाने से नाराज कॉलेज के शाहिद कुरैशी, अयान अहमद ने बाहरी युवक हसनैन उर्फ लंबरदार के साथ मिलकर एमजीएस इंटर कॉलेज परिसर में पीटा था। 
 

30 सितंबर की दोपहर कॉलेज में अनस और सूजल भारती ने उसे दोबारा पीटा। जबरदस्ती माफी मांगने का वीडियो बनाकर इंस्टा आईडी पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उनको धमकी मिलने लगी।

 

छात्र की मां ने दो अक्तूबर को कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद से अंकित ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। वहीं उसके परिजनों ने भी धमकी मिलने से घर से निकलना बंद कर दिया है। 

 

पिता उदयराज तिवारी ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
 

चार दिन से अधिक का समय बीत चुका है। लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब उनका परिवार सुरक्षित नहीं है। बेटे को कॉलेज भेजना भी खतरे से खाली नहीं है। उनके परिवार की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। फोन पर लगातार धमकी मिलने से अब घर से निकलना दूभर हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि किसी तरह से यह मामला निस्तारित हो जाय और उनका परिवार सुरक्षित रहे बस यही मांग पुलिस प्रशासन से है। वहीं, एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश सिंह को फोन मिलाया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 

रविवार को ही मिली विवेचना
विवेचक दरोगा संजय प्रसाद ने बताया कि उन्हें रविवार को ही केस की विवेचना मिली है। उन्होंने लंबरदार और शाहिद से बात की है। दोनों कल 10 बजे कोतवाली आएंगे। कॉलेज प्रबंधन से इस संबंध में बात हुई कि नहीं, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आज ही विवेचना मिली है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed