फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student beaten for imposing status of Hindu religion, case filed

Sultanpur News: हिंदू धर्म का स्टेटस लगाने पर छात्र को पीटा, मुकदमा

Sun, 06 Oct 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Student beaten for imposing status of Hindu religion, case filed
सुल्तानपुर। एमजीएस में पढ़ने वाले छात्र को हिंदू धर्म का स्टेटस लगाना भारी पड़ा। उसे कॉलेज के बाहर पीटा गया और कॉलेज परिसर में उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। यही नहीं, उसके माफी मांगने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पीड़ित छात्र की मां ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कूरेभार क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी ममता तिवारी का आरोप है कि उनका पुत्र अंकित तिवारी एमजीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता है। सितंबर में उसने अपने इंस्टाग्राम की आईडी पर हिंदू धर्म का स्टेटस लगाया था, जिससे नाराज होकर टीम 1333 के सदस्य शाहिद कुरैशी, अयान अहमद और हसनैन उर्फ लंबरदार ने विद्यालय जाते समय अंकित को बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन

30 सितंबर की दोपहर कॉलेज में अनस और सूजल भारती ने उसे फिर पीटा। उससे जबरदस्ती माफी मांगने का वीडियो बनाकर इंस्टा आईडी (मिस्टर लंबरदार 1333) पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब उनको धमकी मिल रही है। पीड़िता की तहरीर पर दो अक्तूबर को कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कॉलेज के ऐसे कमरे में अंकित से माफी मंगवाई गई, जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। टीम 1333 धर्म विशेष के छात्रों का एक ग्रुप है, जो दूसरे धर्म के छात्रों को अक्सर प्रताड़ित करता है। सभी आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और वैमनस्यता फैला रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed