{"_id":"679295166931c99ee209623a","slug":"student-attacked-after-appearing-for-exam-serious-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-126118-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परीक्षा देकर निकले छात्र पर किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परीक्षा देकर निकले छात्र पर किया हमला, गंभीर
Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल छात्र को लेजाते हुए
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत के सर्वोदय इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार दोपहर परीक्षा देकर निकले एक छात्र पर अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी छात्र को बेहोश पड़ा देखकर हमलावर भाग निकले। घायल छात्र को लंभुआ सीएचसी से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जखनीकला गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह का पुत्र आदित्य कुमार सिंह (19) सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा-12 का छात्र है। यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर आदित्य जैसे ही विद्यालय के बाहर निकला। उसे बाहर से पहुंचे पांच-छह लोगों ने घेर लिया। मुख्यद्वार से महज 50 मीटर दूर ही आदित्य को सभी ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमले में आदित्य के सिर में गंभीर चोट लगी। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
स्थानीय छात्रों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल आदित्य को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हमलावरों के बारे में अभी तक पुलिस कुछ पता नहीं कर सकी है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।