फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stop pollution to prevent enviroment loss

पर्यावरण संरक्षण के लिए रोके प्रदूषण

Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Stop pollution to prevent enviroment loss
अमर उजाला चौपाल - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। हमें अपने घरों से ही प्रदूषण रोकने की शुरुआत करनी होगी तभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पूरा होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। ये बातें जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहीं। वे सोमवार को अमर उजाला व मैक्स ब्लॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण चौपाल को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन



 अमहट के निकट स्थित क्यान क्लार्क्स इन होटल के मीटिंग हॉल में ‘अमर उजाला’ एवं मैक्स ब्लॉक्स की ओर से आयोजित पर्यावरण चौपाल का मुख्य अतिथि डीएम एस. राजलिंगम व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय है। महाराष्ट्र के लातूर में पानी व दिल्ली के प्रदूषण की समस्या कल्पना नहीं, बल्कि चुनौती है।
विज्ञापन


प्रदूषण की वजह से ही चीन में अंधेरा छा गया था। स्थिति यही रही तो पानी की तरह हमें हवा भी फिल्टर करके लेनी पड़ेगी। उन्होंने चेताया कि सोचिए हम कहां जा रहे हैं? जितना जरूरी विकास है, उतना ही जरूरी पर्यावरण संरक्षण भी। आयोजन के लिए उन्होंने अमर उजाला की तारीफ की। केएनआईपीएसएस के पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाशचंद्र तिवारी ने कहा कि मृदा के उपजाऊ तत्वों को बरकरार रखने के लिए पानी के संचयन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकृति को प्रदूषणमुक्त रखना आज एक बड़ा मुद्दा है। जिस गति से जल का उत्सर्जन किया जा रहा है। उसी गति से जल का संचयन भी किया जाय। तभी जलचक्र का अनुपात सही होगा। साहित्यकार कमल नयन पांडेय ने पर्यावरण के शाब्दिक अर्थ से अपने व्याख्यान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए चेतना जागरण अभियान चलाना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि आज पक्षियों की संख्या काफी घट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed