{"_id":"6519b8b64b61995461010bf8","slug":"stf-sought-report-on-fake-teachers-sultanpur-news-c-13-1-lko1044-436589-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसटीएफ ने फर्जी अध्यापकों की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसटीएफ ने फर्जी अध्यापकों की मांगी रिपोर्ट
Sun, 01 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले अध्यापकों पर शासन का शिकंजा कड़ा हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त अध्यापकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने फर्जी अध्यापकों पर नियमानुसार की गई कार्रवाई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स को एक सप्ताह के अंदर अवगत कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि जिले में भी कई शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे थे जिन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
अभी भी कुछ शिक्षक ऐसे हैं जिन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का मामला है, उनकी जांच भी चल रही है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ मामलों की जांच एसटीएफ की ओर से की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।