फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   STF caught a person carrying a reward of Rs 45 thousand

Sultanpur News: 45 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 06 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
STF caught a person carrying a reward of Rs 45 thousand
सुल्तानपुर। अयोध्या में 20 व सुल्तानपुर में 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को मंगलवार रातएसटीएफ लखनऊ ने कोतवाली पुलिस के साथ पयागीपुर से दबोच लिया। उसके पास से एक असलहा व दो कारतूस बरामद हुए। बताया जा रहा है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन



काफी दिनों से फरार चल रहे इनामिया बदमाश अल्ताफ निवासी सरौली थाना कौहड़ौर जिला प्रतापगढ़ को एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने कोतवाली नगर पुलिस के साथ गनपत सहाय डिग्री काॅलेज के सामने पयागीपुर के पास से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ टीम सीओ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सुल्तानपुर पहुंची थी।
विज्ञापन



तलाशी में अल्ताफ के पास से एक असलहा व दो कारतूस मिले। एसटीएफ के उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अल्ताफ पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने 25 हजार व पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़, अयोध्या, सुलतानपुर, बस्ती, फतेहपुर जिले के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed