फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stay on the ongoing proceedings against the BJP leader and his brother

Sultanpur News: भाजपा नेता व उनके भाई के खिलाफ जारी कार्रवाई पर रोक

Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Stay on the ongoing proceedings against the BJP leader and his brother
सुल्तानपुर। व्यवसायी संतराम अग्रहरि की हत्या की साजिश रचने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से जारी आदेश की प्रति पेश कर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने सीजेएम कोर्ट से दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने व जारी कार्रवाई को वापस मंगाने की मांग की। इस मामले में सीजेएम कोर्ट से जारी आदेश रविवार को सामने आया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में भाजपा नेता अर्जुन पटेल व उनके भाई प्रदीप के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने व भेजी गई कार्रवाई को बिना तामील कराए वापस करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अदालत के आदेश से भाजपा नेता को अगले आदेश तक बड़ी राहत मिल गई है। दोस्तपुर थाने के गोसैसिंहपुर के रहने वाले हिमांशु अग्रहरि ने अपने पिता संतराम अग्रहरि की हत्या के संबंध में नौ अक्तूबर 2024 को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। मामले में भाजपा नेता अर्जुन पटेल, प्रदीप, कुलदीप वर्मा व राज वर्मा समेत अन्य आरोपी नामजद हैं। सीजेएम कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed