फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Statue uprooted in Narendrapur village; arrest made

Sultanpur News: नरेंद्रपुर गांव में प्रतिमा उखाड़ी, गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Statue uprooted in Narendrapur village; arrest made
लंभुआ। कोतवाली के नरेंद्रपुर गांव में एक चौरा (चबूतरे) पर लगी प्रतिमा को शनिवार रात एक व्यक्ति ने उखाड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को दोबारा स्थापित करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार देर रात हुई, जब गांव के ही श्रीराम (48) ने प्रतिमा को उखाड़ फेंका। आरोप है कि उसने लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। चौरा पर लगी स्टील की ग्रिल के कुछ पुर्जे भी चोरी हो गए। गांव निवासी किसान नेता आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रतिमा कई वर्षों से स्थापित थी। रविवार सुबह प्रतिमा को उखड़ा देख गांव के लोग सकते में आ गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग और सीढ़ी को भी दुरुस्त कराया। अपराध निरीक्षक इंसाफ अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की है। गांव में स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed