फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Station construction work halted due to lack of budget

Sultanpur News: बजट के अभाव में रुका स्टेशन का निर्माण कार्य

Fri, 14 Jun 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Station construction work halted due to lack of budget
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के पहले चरण में ही बजट का ग्रहण लग गया है। करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च होने के बाद अब अग्रिम बजट के इंतजार में विकास कार्य रोक दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में अभी पिलर के फाउंडेशन का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय रेल अधिकारी इस विषय पर गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन



अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए केंद्र सरकार ने करीब 36 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। प्रथम चरण में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जाना है। करीब छह माह से पुराने निर्माण को ध्वस्त कराकर सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार का कार्य शुरू कराया गया। प्रवेश द्वार के बगल गड्ढा खोद दिया गया। सूत्रों की मानें तो इस कार्य में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो गया। इसके बाद से अग्रिम धनराशि नहीं दी गई। धनराशि नहीं मिलने से कार्यदायी फर्म ने रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन









परेशानी झेल रहे यात्री

रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लंबित निर्माण कार्य से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जरनल टिकट काउंटर के प्रवेश द्वार को पहले ही बंद कर दिया गया था। आरक्षण केंद्र तक जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों के आवागमन के समय भीड़ बढ़ने पर समस्या और बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्यालय से ली जाएगी जानकारी
कार्यदायी संस्था की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंध में मुख्यालय से जानकारी लेने पर ही कुछ बताया जा सकता है। निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन उच्चस्तर पर किया जा रहा है।
- बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed