फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stadium beats DVA in girls' handball final

Sultanpur News: हैंडबॉल बालिका के फाइनल में स्टेडियम ने डीवीए को हराया

Fri, 13 Mar 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stadium beats DVA in girls' handball final
2. पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अति​​थि। स्रोत- खेल विभा
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग में जूडो, बालिका वर्ग में कुश्ती, हॉकी, हैंडबॉल, बालक वर्ग में बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। हैंडबॉल बालिका के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ने डीवीए (डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन) को हरा दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन सिविल लाइन के सभासद रमेश सिंह और हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह ने किया। प्रतियोगिता में हैंडबॉल बालिका में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने डीवीए को 18-15 से हरा दिया। हॉकी बालिका में फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम-ए ने 5-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


कबड्डी बालक में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला राज एकेडमी और परिषदीय विद्यालय नारायणपुर के बीच खेला गया, जिसमें राज एकेडमी ने 25-11 से जीत दर्ज की। कुश्ती बालिका 40 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका प्रथम रहीं। 43 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाती, 46 किलोग्राम भार वर्ग में नैंसी, 49 किलोग्राम भार वर्ग में रुचि, 53 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी व 57 किलोग्राम भार वर्ग में आरती प्रथम रहीं। जूडो बालक 40 किलो में लकी, 45 किलो में आदित्य व 55 किलोग्राम भार वर्ग में विनय प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूडो बालिका 60 किलो में तनु, 63 किलो में वसुंधरा विजेता बनीं। बैडमिंटन बालक में 15 वर्षीय वर्ग में अक्षत शुक्ला ने तरुण कसौधन को 21-12 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर 19 एकल में आकाश तिवारी ने अक्षत शुक्ला को 21-17 से हराकर जीत दर्ज की। 15 वर्षीय डबल्स में अक्षत और तरुण की जोड़ी ने वैभव और आर्यन यादव को 21-12 से हराया। अंडर 19 डबल्स में अंशुमान गुप्ता और आकाश की जोड़ी ने शिवम राव और अक्षत शुक्ला की जोड़ी को 21-16 से मात दी।


क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन प्रदीप यादव और मुनेंद्र मिश्र ने किया। निर्णायक इरशाद खान, स्टेडियम कोच राम नरेश, श्यामधर ओझा, चंचल भट्टाचार्य, प्रवीण मिश्रा, आशा, आनंद श्रीवास्तव, उदय सिंह, ओम प्रकाश पाल, अर्जुन यादव, अवधेश मिश्रा रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, सुरेश यादव, तारिक वसीम, महेश यादव, अनुपम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed