{"_id":"5a257b9a4f1c1b68678bfc90","slug":"sports-tournament-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी हुईं तैयारियां, आज से होगी जनपदीय बाल क्रीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी हुईं तैयारियां, आज से होगी जनपदीय बाल क्रीड़ा
Amarujala Bureau
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
तैयारियां जोरों पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार से स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगी। आयोजन की तैयारी में पूरा बेसिक शिक्षा महकमा देर शाम तक लगा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल करेंगी।
विज्ञापन
तीन दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी 14 ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र का अलग-अलग स्टैंड बनाया गया, जहां अलग-अलग रंग के झंडों के साथ रंगोली एवं पोस्टर से साज-सज्जा की गई है। प्रतियोगिता के एक दिन पूर्व ही सभी विकासखंड क्षेत्र से प्रतिभागी छात्र-छात्राएं पहुंच गई हैं। छात्र-छात्राओं की आवासीय व्यवस्था एवं खानपान के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों को अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को स्टेडियम पहुंची छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मार्च पास्ट के लिए रिहर्सल कराया गया। प्रतियोगिता के संयोजक एवं बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन