{"_id":"670ec81c63bf08a94d04d6b4","slug":"sports-competitions-will-start-in-pant-sports-stadium-from-december-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-120831-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिसंबर से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिसंबर से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं
Wed, 16 Oct 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगामी दिसंबर से खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो सकेंगी। इसके लिए मैदान को ठीक किया जा रहा है। घास की कटिंग का कार्य चल रहा है। मैदान की साफ-सफाई का कार्य भी किया जा रहा है।
वर्ष 2020 में पंत स्टेडियम में बाउंड्रीवॉल, दो गेट, नाली की ड्रेनेज सिस्टम, वाकर्स पथ, चेंज रूम, तरणताल का मरम्मतीकरण, बहुउद्देशीय हॉल समेत अन्य कार्य शुरू कराए गए। हालांकि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अभी भी पूरा काम नहीं हो सका है। किसी तरह इंडोर गेम संचालित कराए जा रहे हैं। छोटे मैदान वाले खेलों का प्रशिक्षण चल रहा है।
पिछले चार वर्षों से किसी भी खेल का बड़ा आयोजन नहीं हुआ है। स्टेडियम का जीर्णोद्धार व पुराने पवेलियन को तोड़कर हटाने के बाद मैदान में काफी काम शेष है। क्रिकेट की पिच तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि दिसंबर तक मैदान का काम पूरा हो जाएगा। क्रिकेट को छोड़कर अन्य खेलों का प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
स्टेडियम का काम देख रहे कर्मचारी पुलक डे ने बताया कि मैदान तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद जिला स्तरीय खेलाें के लायक स्टेडियम तैयार हो जाएगा। उसके बाद ही खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। -