{"_id":"687404ba1ba08b5d54071a4b","slug":"sports-college-will-be-built-in-our-district-also-exercise-started-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-136930-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अपने जिले में भी बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अपने जिले में भी बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, कवायद शुरू
Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेत गतिविधियों को बढ़ावा देने और जिले में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने के लिए कवायद शुरू हो गई। इसके लिए जिले में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए शहर के 10 किमी परिधि में 50 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। भूमि मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
प्रशासन का मानना कि आसपास के जिलों में खेल का कॉलेज नहीं होने से शासन से इसकी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। विभिन्न खेलों की शिक्षा के लिए कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। स्थापना से खेल के क्षेत्र में युवक व युवतियां आगे बढ़ सकेंगी। कॉलेज की कक्षाओं का स्तर बाद में निर्धारित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बताया कि कॉलेज बनने पर इसमें शिक्षा के साथ अभ्यास की भी व्यवस्था की जाएगी। कॉलेज के लिए शहर के आसपास सरकारी आरक्षित भूमि नहीं मिल सकी। इसके लिए प्रशासन शहर के करीब के साथ हाईवे के किनारे की भूमि को प्राथमिकता दे रहा है। फिलहाल अभी भूमि की तलाश जारी है।
विज्ञापन
किसानों की भूमि खरीदने की तैयारी
सरकारी आरक्षित भूमि नहीं मिलने पर प्रशासन किसानों की एक जगह स्थित 50 एकड़ भूमि खरीदने की तैयारी में है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बताया कि हाईवे के किनारे व शहर के 10 किमी क्षेत्र में जमीन मिलने पर उसकी प्राथमिकता दी जाएगी। किसानों की जमीन मिलने पर उसका सरकारी दर से मुआवजा दिया जाएगा। तलाश के लिए अन्य लोगों से भी बातचीत चल रही है। जमीन मिलते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।