{"_id":"60db526f8ebc3e87bb6caa43","slug":"special-nomination-compaign-will-run-from-1st-to-4th-july-sultanpur-news-lko5846875184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से चार जुलाई तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से चार जुलाई तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक से चार जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जाएगा।
जिन बालिकाओं की पढ़ाई छूट गई है, उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए विशेष प्रयास से नामांकन करवाया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को बीएसए ने निर्देश जारी कर कार्य के लिए सौ फीसदी सहयोग करने को कहा है।
तकरीबन चार माह से बंद परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को एक जुलाई से खोला जाएगा। शासन ने विद्यालय खोले जाने के लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय में छात्र/छात्राओं का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
अध्यापक कार्यालयी कार्य एवं नामांकन के लिए उपस्थित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि एक से चार जुलाई तक विशेष नामांकन अभियान चलाते हुए छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश से कोई भी बच्चा वंचित न रहे, इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बालिकाओं की पढ़ाई छूट गई है, उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए विशेष प्रयास से अगली कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा।
नामांकन की प्रक्रिया में सभी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, संकुल शिक्षक व एआरपी सहयोग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी को भी विद्यालयों में पिछली बार की तुलना में इस पर अधिक नामांकन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्युतीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प योजना के काम भी प्रधानाध्यापकों को शीर्ष प्राथमिकता के स्तर पर कराने होंगे।
प्रधानाध्यापकों को देना होगा प्रमाणपत्र
परिषदीय विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों को इस आशय का प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके विद्यालय के सेवित क्षेत्र में कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं है। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को छह जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रमाणपत्र खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई
एक जुलाई से सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है। विद्यालयों में सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कोई भी शिक्षक या अन्य कर्मी अनुपस्थित पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।