{"_id":"6b0883e974db07426304af36","slug":"sp-slp-quary-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-170169-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 67 लाख के जेवरात व दो लाख नकदी चोरी मामले में एसपी से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 67 लाख के जेवरात व दो लाख नकदी चोरी मामले में एसपी से जवाब-तलब
Fri, 27 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब 67 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये नकदी चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। जयसिंहपुर पुलिस की बरामदगी फर्द और गोसाईंगंज थाने के विवेचक की रिपोर्ट में विरोधाभास मिलने पर एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव की अदालत ने पुलिस अधीक्षक को प्रारंभिक जांच कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 15 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने और अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर-हुसैनगंज निवासी मो. तैईय्यब ने 21 जून की रात घर का ताला तोड़कर करीब 65 लाख रुपये के सोने के जेवरात, दो लाख रुपये की चांदी और दो लाख रुपये नकदी चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के कुछ दिन बाद जयसिंहपुर पुलिस ने अनिकेत चौहान, मिथलेश, आकाश और अजय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.50 लाख रुपये नकदी और जेवरात बरामद किए थे। वादी ने बरामद सामान की सुपुर्दगी के लिए अदालत में अर्जी दी थी।
विवेचक की रिपोर्ट में अजय के कब्जे से दो जोड़ी बिछिया और 70 हजार रुपये बरामद होने तथा जयसिंहपुर पुलिस द्वारा गोसाईंगंज थाने को सौंपे जाने का उल्लेख है। बरामदगी फर्द में सोने की चेन भी दर्ज है, लेकिन वह गोसाईंगंज थाने के मालखाने में जमा नहीं मिली। इसी विरोधाभास पर कोर्ट ने एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की है।