{"_id":"87db35d293cca0f3a9acc0abbae7a3e1","slug":"sp-mla-suffering-from-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक अरुण वर्मा को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक अरुण वर्मा को डेंगू
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा को डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोेहिया अस्पताल में छह दिनों के उपचार के बाद विधायक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सदर विधायक अरुण वर्मा को बीते सात अगस्त को तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान विधायक को डेंगू से पीड़ित पाया गया था।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने विधायक को लखनऊ रेफर किया था। सदर विधायक को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन पूर्व विधायक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विधायक ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर वे लखनऊ में अपने आवास पर हैं। दवाएं अब भी चल रही हैं।
विज्ञापन