{"_id":"6876a92e3b59f9ca8005057a","slug":"sp-lohia-vahini-protests-against-merger-of-schools-and-power-cuts-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-137059-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्कूलों को मर्ज करने और बिजली कटौती के खिलाफ सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्कूलों को मर्ज करने और बिजली कटौती के खिलाफ सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन
Wed, 16 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी की युवा इकाई व लोहिया वाहिनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रदेश में शिक्षा और बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग की।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भजन यादव ने कहा कि 30 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। बच्चों को तीन किमी दूर तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ रहा है। कहा कि मामूली बारिश में ग्रामीण इलाकों में दो-दो दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। ट्रांसफार्मर बदलने की मांग वर्षों से लंबित है। अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन, राजीव चौधरी, हिमांशु यादव समेत अन्य ने ज्ञापन देते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।