{"_id":"66367aa9c87fe24937068590","slug":"sp-candidate-filed-nomination-with-alliance-supporters-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-113056-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गठबंधन समर्थकाें के साथ सपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गठबंधन समर्थकाें के साथ सपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा
Sat, 04 May 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने गठबंधन समर्थकों के साथ पर्चा भरा। उन्होंने दो सेट में नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही चार अन्य ने भी पर्चा भरा है।
सपा प्रत्याशी बघराजपुर के केंद्रीय कार्यालय से रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा, अरुण वर्मा की मौजूदगी में दो सेट में नाम निर्देशन किया। एक में अनूप संडा व दूसरे में अरुण वर्मा प्रस्तावक रहे। अंदर जाते समय कलेक्ट्रेट गेट पर पूर्व विधायक अनूप संडा व अरुण वर्मा की पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद प्रस्तावक के तौर पर दोनों को प्रवेश मिला, जबकि विधायक ताहिर खां, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव व पूर्व विधायक संतोष पांडेय को गेट के बगल मीडिया सेंटर में बैठाया गया।
गेट पर कांग्रेस, सपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नारेबाजी करते रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक फ्रंट के शशांक कुमार मिश्र, विश्व बंधुत्व पार्टी के सुधीर कुमार सिंह, मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इंडिया के डॉ. शिवशंकर और निर्दलीय पूनम ने भी नामांकन किया।शनिवार को तीन ने एक-एक सेट नामांकन पत्र लिए हैं। सपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद मार्ग से आवागमन में ढील दे दी गई। इससे राहगीराें को आसानी रही।