फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP, BSP and Congress are doing politics just for own benefit : swatantra dev

व्यापार के लिए राजनीति करती सपा, बसपा और कांग्रेस : स्वतंत्र देव

Tue, 16 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP and Congress are doing politics just for own benefit : swatantra dev
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कुड़वार के रामलीला मैदान में चौपाल को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस लूटने के लिए सरकार बनाती हैं। इनकी राजनीति वंशवाद व परिवारवाद तक ही सीमित है, जबकि भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव का शंखनाद किया।
विज्ञापन

चौपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जिले को कालनेमि वध स्थली, महर्षि वाल्मीकि व दुर्वासा ऋषि की तपोस्थली बताते हुए कहा कि 370 हटाने में 70 साल लग गया। यह केंद्र में मोदी के प्रधानमंत्री के रहते ही संभव हो सका। कश्मीर में भी तिरंगा फहरा रहा है।
विज्ञापन

सीमा पर आतंकवाद रुका है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। अयोध्या के साथ दुबई में भी राममंदिर का निर्माण चल रहा है। सपा व बसपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि कभी कांवड़ यात्रा और डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडे, माफिया सड़क पर घूमते थे। आज गुंडे माफिया जेल जा रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़ दिए हैं। माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। ऐसे माफिया को पंजाब सरकार प्रश्रय दे रही है। तीनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक मोदी व योगी सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सका।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। भाजपा में ही आम कार्यकर्ता संगठन व सत्ता के शीर्ष पर पहुंचता है। देश व प्रदेश निरंतर विकास की ओर से अग्रसर है। प्रदेश अध्यक्ष ने असद्दुीन ओवैसी के मुस्लिम समुदाय के लोगों के निशाना बनाए जाने के बयान को निराधार बताते हुए कहा कि यदि उनके पास ऐसा एक भी निर्दोष का प्रकरण हो तो बताएं।
कहा कि भाजपा का कोई नेेता व मंत्री किसी अपराधी की मदद के लिए किसी को फोन नहीं करता। कार्यकर्ता चौपाल के जरिए सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। चौपाल को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। चौपाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी शंकर गिरी, विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संतबक्श सिंह, पूर्व मंत्री विनोद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इससे पहले अलीगंज में पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने समर्थकों समेत प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहना कर उनका स्वागत किया।
चौपाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ बांसी में दलित सुनील कुमार के घर पहुंचकर पांत में बैठकर भोजन किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियों की जानकारी ली।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बड़े पदाधिकारी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री, मंत्री, जिलाध्यक्ष, महामंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। बहमरपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता के घर चाय पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed