{"_id":"669ee7b3e9212133e6073db7","slug":"sonus-uncle-contests-against-ramdev-in-bdc-by-election-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-116296-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बीडीसी के उपचुनाव में रामदेव के मुकाबले उतरे सोनू के चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बीडीसी के उपचुनाव में रामदेव के मुकाबले उतरे सोनू के चाचा
Tue, 23 Jul 2024 04:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के कराए जा रहे उपचुनाव में सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन धनपतगंज विकास खंड के मायंग गांव में प्रधान व बीडीसी पद की लड़ाई दिलचस्प होने के आसार हो गए हैं। बीडीसी पद के लिए इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के चाचा ऋषिभद्र सिंह के सामने गांव के ही रामदेव होंगे, जबकि मायंग प्रधान पद के लिए पांच ने पर्चा भरा है। नामांकन के बाद एक बीडीसी व चार प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय है।
धनपतगंज विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू को एक मामले में सजा मिलने पर उनका प्रमुख पद चला गया था। साथ ही बीडीसी की सदस्यता चली जाने से पद रिक्त चल रहा था। अब इस पद के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह ने अपने चाचा ऋषिभद्र सिंह को उतारा है, लेकिन उनके सामने गांव के रामदेव के उतर जाने से बीडीसी के पद पर निर्विरोध निर्वाचन के आसार फिलहाल अभी धूमिल हो गए हैं। प्रधान पद के लिए अजय कुमार, सुरेश, रामानंद, जयकरन और निशा ने नामांकन पत्र भरा है। इसकी वजह से प्रधान पद की लड़ाई भी दिलचस्प होने के आसार हैं।
कुड़वार विकास खंड के भड़रा परसुरामपुर में प्रधान पद के लिए एक नामांकन होने से इस पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय है, जबकि इसी ब्लॉक के बुकुनपुर में प्रधान पद के लिए तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पंचायत सरकौड़ा, रंकेडीह, मुड़ुईनेवादा,परसीपुर,अगई, रवनिया पूरब, बुकुनपुर, नरही, पूरे पवार में नामांकन हुआ। दूबेपुर विकास खंड के वार्ड नंबर 64 (लौहर पश्चिम) से बीडीसी के लिए एक और वार्ड नंबर 76 (बिकना) से एक पर्चा भरा गया। इन दोनों वार्डों से एक-एक प्रत्याशियों के नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पैगापुर, धम्मौर, लौहर पश्चिम, नूरपुर मामपुर व कमोलिया ग्राम सभाओं के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल सात लोगों ने पर्चे खरीदे थे। इसमें छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। कादीपुर के वार्ड संख्या पांच से बीडीसी के लिए एक नामांकन पत्र भरा गया है। मोतिगरपुर क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या- 47 (गोपालपुर बड़ागांव- विरतिहा) के बीडीसी सदस्य के लिए सिर्फ राधा ने नामांकन किया है। इसकी वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत मैरी रंजीत, मैरी संग्राम, लामा बनकठा, हमजाबाद, खरगपुर व बेलवारी में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त सात पदों पर एक-एक नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि चार प्रधान पद, एक बीडीसी व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन के आसार हैं। एक प्रधान, चार बीडीसी के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।