फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Son received death threat before BDC's funeral

Sultanpur News: बीडीसी के अंतिम संस्कार के पहले बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 22 Sep 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Son received death threat before BDC's funeral
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बीडीसी के शव का अंतिम संस्कार होने के पहले उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिल गई है। इंस्टाग्राम पर मिली धमकी और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर दोपहर तक परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े रहे। सीओ के समझाने के बाद दोपहर को परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। इसके बाद दियरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा निवासी बीडीसी अवधेश सिंह और उनके फौजी भतीजे अभिषेक सिंह शानू पर बृहस्पतिवार को गोपालपुर बड़ागांव के पास विपक्षियों ने हमला कर दिया था। विपक्षियों ने पीट-पीट कर दोनों को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अवधेश सिंह की उसी रात ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम बीडीसी का शव गांव लाया गया। शव पहुंचने के बाद हमलावरों के सहयोगियों ने मृतक के बेटे को इंस्टाग्राम पर 10 दिनों में जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात घर से एक किमी की दूरी पर स्थित पोल्ट्री फार्म पर मृतक का भतीजा अमन सिंह और अंकुर सिंह सोने गए थे। देर रात करीब छह लोग बाइक से वहां पहुंचे। वे उन्हें धमकाने लगे तो दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। आरोप है कि मृतक बीडीसी के बड़े पुत्र निखिल सिंह उर्फ शिवम के इंस्टाग्राम पर दो फर्जी आईडी से धमकी दी गई, जिसमें कहा गया है कि पिता को निपटा दिया गया है। 10 दिनों के अंदर तुम्हारा नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह धमकी मिलने के बाद से परिवार में दहशत है। बेटे ने सोशल मीडिया पर दी गई धमकी के मामले में मोतिगरपुर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस के पूर्व के रवैये को लेकर परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गए। शव को दरवाजे पर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। शनिवार की सुबह सीओ जयसिंहपुर मौके पर पहुंचे। परिजनों की सीओ को पूरी बात बताई। साथ ही असलहा लाइसेंस की मांग रखी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के समझाने के बाद परिजनों ने करीब 19 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया। बीडीसी के शव को बेटे निखिल ने मुखाग्नि दी।







साइबर सेल को दी गई जांच
सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी के मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है। किसी भी दशा में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।




अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़




दियरा राजघाट पर शनिवार को दोपहर बीडीसी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह, प्रमुख कूरेभार सोनू सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, बीडीओ मोतिगरपुर महेश चंद्र त्रिपाठी, प्रधान रणजीत वर्मा, सुल्तान अली, वीरेंद्र उपाध्याय, माता प्रसाद सिंह, पंकज वर्मा, हरिवंश निषाद, कपिल देव यादव, जयप्रकाश यादव, सचिव पुष्पेंद्र वर्मा, सचिन कुमार, सुनील कुमार सहित कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed