फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Solving problems without asking caste: Maneka

बिना जाति पूछे करा रही हूं समस्याओं का निस्तारण : मेनका

Sun, 27 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Solving problems without asking caste: Maneka
अलींगज में चौपाल को संबो​धित करतीं सांसद मेनका गांधी। -संवाद
अलीगंज (सुल्तानपुर)। जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार शाम पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि बिना जाति व कौम पूछे लोगों की मदद करती आ रही हूंं। अभी तक करीब 11 सौ गांवों का दौरा करके लगभग 40-50 हजार मामलों का निस्तारण करा चुकी हूंं। लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को निस्तारित कराने में खुशी मिलती है।
विज्ञापन



दिल्ली से सड़क मार्ग से होते हुए करीब साढ़े तीन बजे बंधुआकलां कस्बे में पहुंचीं सांसद ने चौपाल में लोगों की फरियाद सुनी। इसके बाद ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में छोटा काम कराने के साथ ही बड़ा काम भी करवाया।
विज्ञापन



चौपाल को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य जफर ने सांसद के कार्यों की सराहना की। इसके बाद हसनपुर हनुमानगढ़ी पहुंचकर धम्मौर व शिवनगर मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम सदर सीपी पाठक व सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी से सांसद ने मौके पर ही कुछ शिकायतों का निस्तारण करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र ने सांसद के कार्यों की सराहना की। इसके पहले असरोगा टोल प्लॉजा पहुंचने पर सांसद का पार्टी के लोगों से स्वागत किया। इस मौके पर शशिकांत पांडेय, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, चंद्रप्रताप सिंह, श्याम बहादुर पांडेय व विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed