फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Solve multiple choice questions first to get good marks

Sultanpur News: अच्छे अंक पाने के लिए पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करें

Sun, 15 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Solve multiple choice questions first to get good marks
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड में 10वीं के विद्यार्थियों में खासकर छात्राओं के लिए गृह विज्ञान पसंदीदा विषय रहा है। इस विषय में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए राजकीय हाईस्कूल कनकपुर शिकवा धनपतगंज के गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका संगीता गुप्ता ने टिप्स तैयार किए हैं।
विज्ञापन

संगीता गुप्ता का कहना है कि शिक्षा के बदलते वैश्विक परिवेश में गृह विज्ञान विषय बोधगम्य, रुचिकर और वर्तमान चुनौती की दृष्टि से विकसित किया गया है। एनसीईआरटी की ओर से विकसित नए पाठ्यक्रम, जिसका शीर्षक मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान दिया गया है। यह न केवल सैद्धांतिक अभिव्यक्ति, बल्कि व्यावहारिक और समय सापेक्ष शिक्षा के मूलभूत उद्देश्यों को सार्थक करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय, अतिलघु, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रारूप पर निर्धारित रहेगा। उनकी सलाह है कि परीक्षार्थी सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करें, और उत्तर देने से पहले सभी विकल्पों को पढ़कर सही का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स।
- प्रश्नपत्र को ठीक से पढ़ लें इसके लिए 15 मिनट मिलते हैं।
- प्रश्न का क्रमांक प्रश्नपत्र में दिए गए क्रमांक के अनुसार लिखें।
- पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सरल, स्पष्ट एवं क्रमबद्ध तरीके से लिखें।
- अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर दो से चार वाक्यों से अधिक नहीं होना चाहिए, बल्कि सटीक उत्तर लिखने का प्रयास करें।
- लघु प्रश्नों का उत्तर 15 से 20 पंक्तियों से अधिक नहीं होना चाहिए और 10 पंक्तियों से कम न हो।
- समय सीमा के आधार पर चित्रांकन किया जा सकता है।
- विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के लिए समय सीमा पूर्व से निर्धारित कर लें।
- विस्तार से विभिन्न हेडिंग्स, चित्रों और वर्गीकरण के माध्यम से रुचिपूर्ण तरीके से उत्तर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed