{"_id":"5d18f5d58ebc3e3c87015f29","slug":"solar-pumps-to-be-set-up-in-14-villages-in-drinking-water-crisis-sultanpur-news-lko468151551","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट वाले 14 गांवों में लगेंगे सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट वाले 14 गांवों में लगेंगे सोलर पंप
विज्ञापन
गौरीगंज। खारे व दूषित पानी की समस्या से परेशान जिले के 14 गांव के ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान बहिष्कार व मांग के बाद जिला प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान की कोशिश में जुटा है।
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन ने गांवों में सोलर पंप के माध्यम से पाइप पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के लिए एसडीएम व बीडीओ से प्रस्ताव मांगा है।
दूषित व खारे पानी की समस्या से परेशान जिले के 14 गांव के ग्रामीणों को शीघ्र ही इस समस्या से निजात मिलेगी। लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों की ओर से मतदान बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन से गांवों में पेय जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित गांवों में हैंडपंप मरम्मत, रिबोर के साथ पाइप पेय जलापूर्ति और सोलर पंप स्थापित कर ग्रामीणों को परेशानी से बचाने की कवायद शुरू कर दी है।
इसके लिए डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ व एक्सईएन जलनिगम को तीन दिन के भीतर प्रभावित गांवों का सत्यापन कर पेयजल समस्या को दूर करने का स्थायी हल तलाश कर रिपोर्ट देने को कहा है।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, रिबोर, सोलर पंप स्थापित करने साथ पाइप पेय जलापूर्ति के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार कर सीडीओ के माध्यम से सूचना देने को कहा है। डीएम ने जलापूर्ति की समस्या से प्रभावित गांवों में स्थाई समाधान निकालने के साथ प्रस्ताव कार्यालय में नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम की ओर से जारी पत्र में गौरीगंज ब्लॉक केे असुरा, बरना टीकर, जयसिंह का पुरवा, गौतम का पुरवा मजरे अत्तानगर, शाहगढ़ ब्लॉक के पलिया निधान का पुरवा, घीसाराम शाहपुर, बहादुरपुर के निगोहा, तिलोई ब्लॉक के किसनी, सिंहपुर ब्लॉक के रामपुर और अमेठी ब्लॉक के गहरी, उसरिहा, पूरे करीआनन, ककरिया व जंगलराम नगर को खारे पानी की समस्या से ग्रसित बताया गया है।
प्रभावित गांवों में जनप्रतिनिधियों की मांग पर स्थायी समाधान होने तक टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। डीएम ने बताया कि शीघ्र ही प्रस्ताव मिलने के बाद गांवों में पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया करवाया जाएगा। तब तक ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो इसके लिए टैंकर से जलापूर्ति करवाई जा रही है।