{"_id":"57d2ea4d4f1c1bb4613174d5","slug":"solar-lantern-to-scholars","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 मेधावियों को मिली सोलर लालटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 मेधावियों को मिली सोलर लालटेन
Amarujala Bureau
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को केजीबीवी की छात्राओं को सोलर लालटेन का वितरण किया गया। जिले के सभी 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से 108 छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुक्रवार को शासन के निर्देश पर यूपी नेडा की ओर से 108 मेधावी छात्राओं को सोलर लालटेन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक अनूप संडा ने कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारे देश का सम्मान बढ़ा रही हैं। इसका ताजा उदाहरण बीते ओलंपिक में देखने को मिला है। मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने कहा कि मेधावी छात्राओं के प्रोत्साहन से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
वार्डन एवं शिक्षिकाएं छात्राओं को पठन-पाठन में कोई भी कोताही न बरतें। वितरण समारोह के पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव, यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश शुक्ल, बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक ओपी तिवारी, उषा शुक्ला, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव वार्ष्णेय, उपेंद्र सिंह, विपिन यादव, रणवीर सिंह समेत सभी केजीबीवी की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन