{"_id":"53c4f4b7e2314b4db7b083b143f21dbf","slug":"social-media-to-be-checked-stirctly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर लगेगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर लगेगा रासुका
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने और उस पर धर्म संप्रदाय व जाति विशेष पर भड़काऊ कमेंट करने वालों की अब खैर नहीं है। डीजीपी के नए फरमान से ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए धर्म, संप्रदाय और जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कमेंट करने, लाइक करने और शेयर करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को डीजीपी एके जैन के फरमान से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।
जिले में साइबर सेल का गठन किया गया है। इसमें साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की निगरानी करने के साथ आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग और धर्म संप्रदाय व जाति विशेष पर भड़काऊ कमेंट करने वाले प्रकरण भी साइबर सेल को भेजे जाते हैं। सीओ सिटी को साइबर सेल की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। हाल के दिनों में साइबर सेल में सोशल मीडिया के दुरुपयोग से संबंधित कोई बड़ा मामला नहीं आया है।
फरवरी माह में सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में फेसबुक से जुड़े कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद साइबर सेल में सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने और भड़काऊ कमेंट करने से संबंधित कोई बड़ी शिकायत नहीं आई है।