फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Social audit team tested the quality of MNREGA works

Sultanpur News: सोशल ऑडिट टीम ने मनरेगा कार्यों की परखी गुणवत्ता

Sun, 05 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Social audit team tested the quality of MNREGA works
सुल्तानपुर। मनरेगा से कराए गए कामों व प्रधानमंत्री आवास की गुणवत्ता परखने के लिए कुड़वार ब्लॉक के डोमनपुर गांव में शनिवार को सोशल ऑडिट की गई। इस दौरान मनरेगा की फाइल, रजिस्टर व मनरेगा से कराए गए कामों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


ऑडिट टीम ने जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा के बारे में जानकारी दी और साथ ही उनसे काम करने में हो रही समस्या के बारे में जानकारी भी ली। बीआरपी अशोक पांडेय, सुमन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पाठक, पवन कुमार यादव व रोहित की अध्यक्षता में मनरेगा से किए गए कामों की सोशल ऑडिट की गई।
विज्ञापन


बीआरपी ने मनरेगा के सात रजिस्टर व फाइलों की जांच की। टीम के अन्य सदस्यों ने 2022-2023 में कराए गए कामों का स्थलीय सत्यापन किया। इस मौके पर सचिव इंद्र देव शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि दिव्यांश सिंह, ग्राम रोजगार सेवक पवन कुमार मिश्र, सूर्यांश सिंह, करन सिंह, विशाल तिवारी, पंचायत सहायक अंजू सहित बड़ी संख्या में जॉब कार्डधारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed