{"_id":"6f885334fc7a979888823384ac8c75ad","slug":"so-chakbandi-deprived-of-one-month-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसअाे चकबंदी के जून माह का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसअाे चकबंदी के जून माह का वेतन रुका
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 11 Jun 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज तहसील के चकबंदी विभाग में बतौर एसीओ तैनात सतीश कुमार मिश्र राजगढ़ स्थित कार्यालय में बैठते हैं। मिश्र बिना सूचना के एक से सात जून तक कार्यालय नहीं आए। इसकी जानकारी मिलने पर एसओसी मधुसूदन दुबे ने उन्हें फटकार लगाते हुए सात दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
एसीओ की ओर से दायित्वों के प्रति बरती जा रही लापरवाही की जानकारी गुरुवार को जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने कार्यालय के नंबर पर फोन मिलाकर उनकी उपस्थिति जांची। फोन पर ली गई जानकारी में बताया गया कि वे न तो कार्यालय आए हैं न ही उन्होंने इसकी कोई सूचना ही भेजी है।
विज्ञापन
इससे नाराज डीएम ने एसीओ के पूरे जून माह के वेतन पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने का आदेश दिया। इतना ही नहीं डीएम ने एसीओ को अगले आदेश तक एसओसी कार्यालय से संबद्ध रखने का आदेश दिया है। डीएम की ओर से की गई इस कार्रवाई से चकबंदी विभाग के साथ ही अन्य विभागों में तैनात अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन