फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   smuggleing sultanpur one arest

Sultanpur News: तीन बार कर चुका था गांजा तस्करी, हर खेप पर मिले 60 हजार

Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
smuggleing sultanpur one arest
सुल्तानपुर। बंधुआकला के इस्लामगंज के पास शनिवार को एक ढाबे से पकड़े गए ट्रक चालक ने एसटीएफ की पूछताछ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। उसके पास से करीब एक क्विंटल गांजा मिला था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई थी। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी तीन बार ओडिशा से गांजे की खेप लुधियाना पहुंचा चुका है। एक खेप की ढुलाई के बदले उसे 60 हजार रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी व बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इस्लामगंज के पास स्थित ढाबा के पास से एक ट्रक को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार ट्रक से गिरफ्तार अयोध्या जिले के हैदरगंज के नियाजपुर भदार निवासी चालक विजय पाल ने बताया कि लुधियाना निवासी यश पांडेय उससे संपर्क करता था। उसे बेलान्गिर (ओडिशा) का लोकेशन भेजा जाता था। वहां यश पांडेय का एक व्यक्ति ट्रक अपने कब्जे में लेकर उसमें गांजा की बोरियां लाद देता था। चालक उसी वाहन से लुधियाना पहुंचता था। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि उसे पूरी जानकारी रहती थी कि वाहन में गांजा है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने वाहन की तलाशी में 52 पैकेटों में भरा 104 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। चालक कोई वैध बिल्टी, रसीद या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका था। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी के बयान के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed