फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stadium team wins volleyball final by defeating DVA

Sultanpur News: स्टेडियम टीम ने डीवीए को हराकर जीता वॉलीबॉल फाइनल

Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Stadium team wins volleyball final by defeating DVA
स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्टेडियम की टीम ने डीवीए (जिला वॉलीबाॅल एसोसिएशन) को हराकर खिताब जीत लिया। बालिकाओं के बीच कुल चार वॉलीबॉल मैच खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीवीए और स्टेडियम के बीच हुआ। तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने डीवीए को 2-1 से मात दी। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क का परिचायक है। उन्होंने प्रतिस्पर्धाओं को खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रीय खिलाड़ी रागिनी मिश्रा और शिक्षक मुनेंद्र मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, प्रवीण मिश्रा और आशा रामनरेश सहित अन्य शिक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed