फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Smriti Irani will undertake a 20-km trek today

आज 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी स्मृति ईरानी

Sat, 19 Oct 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani will undertake a 20-km trek today
गौरीगंज। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज अपने संसदीय क्षेत्र में 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे जगदीशपुर से निकलकर भवानीगढ़ जाने वाली गांधी संकल्प पद यात्रा में शामिल होने के बाद देर शाम मुंबई जाने का है।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ‘मन में बापू’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मंडल (ब्लॉक) में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को एक पदयात्रा जगदीशपुर से तिरहुंत होते हुए भवानीगढ़ तक जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री करीब 10 बजे जगदीशपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल होकर लोगों से मिलते हुए भवानीगढ़ (अमेठी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले सुल्तानपुर जिले के गांव) तक जाएंगी। देर शाम केंद्रीय मंत्री मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। 21 को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद वे 22 अक्तूबर को फिर अमेठी आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed