फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Smriti Irani for one day in Amethi

एक दिवसीय दौरे पर कल अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी

Fri, 21 Aug 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

गौरीगंज। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा समाप्त होने के महज चार दिन बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी पहुंच रही हैं। एक दिवसीय दौरे में स्मृति एक भाजपाई के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी व अमेठी में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों की कुल 25 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का तोहफा देंगी।

विज्ञापन


बीते 17 अगस्त को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आए थे। राहुल का दौरा समाप्त होने के महज चार दिन बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी पहुंच रही हैं। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं केंद्रीय मंत्री सुबह 7:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से कार से केंद्रीय मंत्री मुसाफिरखाना तहसील के गांव मटियारी पहुंचेंगी।
विज्ञापन


मटियारी गांव में स्मृति भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रहे संतबख्श सिंह के घर पहुंचकर उनके परिवारीजनों को ढांढस बधाएंगी। गौरतलब होगा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे संतबख्श सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था। मटियारी के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला 10:50 बजे अमेठी स्थित भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की फैक्ट्री पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्मृति जनसभा को संबोधित करने के साथ ही अमेठी संसदीय क्षेत्र की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की पांच-पांच हजार (कुल 25 हजार) महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का तोहफा देंगी। जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी और एसपी हीरालाल ने केंद्रीय मंत्री के एक दिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed