{"_id":"64b6d575926c8662770cc6b8","slug":"smriti-furious-after-seeing-officers-missing-cdo-sdm-summoned-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-629-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अफसरों को गायब देख भड़की स्मृति, सीडीओ एसडीएम तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अफसरों को गायब देख भड़की स्मृति, सीडीओ एसडीएम तलब
Tue, 18 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
- सांसद प्रतिनिधि का फोन देख मौके पर पहुंचे दोनों अफसर
- केंद्रीय मंत्री ने सुनी जनता की शिकायतें, त्वरित निपटारे का निर्देश
फोटो नंबर 26 और 27
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। अमृत सरोवर के भूमि पूजन में पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को देखकर ग्रामीणों ने उनसे अपनी परेशानी सुनाने लगे। निराकरण के लिए उनकी नजरे जिम्मेदारों को खोजने लगी तो वह मौके से गायब मिले। इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने सख्त लहजे में प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि तत्काल सीडीओ व एसडीओ को बुलाओ। कुछ ही देर में दोनों अफसर भागे-भागे मौके पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सभी शिकायतों को दूर कराने का निर्देश दिया।
केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी मंगलवार को बल्दीराय तहसील के भवानीगढ़ गांव में आयोजित अमृत सरोवर के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण उन्हें अपनी परेशानी बताने लगे। पूरे बढईन मजरे रैंचा निवासी नैन्सी यादव ने बताया कि परिवार वाले उसे घर मे नही रहने दे रहे हैं। सतई राम ने लकवा मार गए हिस्से के इलाज के लिए मंत्री से आर्थिक मदद मांगी तो जरई कला की सरिता देवी ने आवासीय पट्टे की मांग की। मंत्री ने मौके पर तलब किए गए सीडीओ अंकुर कौशिक और एसडीएम को इन समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता पर करने को कहा।
भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय राम सुंदर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में ही भवानीगढ़ गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वर्गीय राम सुंदर यादव अमृत सरोवर के तट का सौन्दर्यीकरण कर इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 39 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने इसके बाद हलियापुर में सुंदरा देवी बीटीसी कॉलेज में आयोजित लोन मेले में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 38 लाभार्थियों को मुद्रा लोन, ई रिक्शा, शिक्षा, कार लोन, केसीसी, ट्रैक्टर आदि के 1.30 करोड़ रुपये के ऋणपत्र का वितरण भी किया। इस मौके पर कहा कि केंद्रीय योजनाओं से ऋण देकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा बेरोजगारों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर ,एसपी सोमेन वर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण व लाभार्थी मौजूद रहे।
कुर्सी पाकर खिल उठा बुजुर्ग का चेहरा
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने व्यवहार से बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव रखने की नसीहत भी मौजूद लोगों को दी। उन्होंने भूमि पूजन के दौरान मौजूद बुजुर्ग सतई राम को खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के साथ कुर्सी पर बैठाया। यह सम्मान पाकर बुर्जुग सतईराम का चेहरा खुशी से खिल उठा।