फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   smart phone

90 हजार विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे स्मार्ट फोन व टैबलेट

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
smart phone
सुल्तानपुर। जिले के लगभग 90 हजार मेधावियों को जल्द ही स्मार्ट फोन व टैबलेट मिलेगा। विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण की शुरुआत मंगलवार से होगी। सदर तहसील में मंगलवार को 63 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन से पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से मेधावियों को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण की योजना लागू की गई थी। आचार संहिता लगने के बाद इस योजना पर ब्रेक लग गया था। बताया जाता है कि स्मार्ट फोन व टैबलेट के पैकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी होने की वजह से आचार संहिता के दौरान इसका वितरण नहीं कराया गया था। हालांकि जिले के 200 विद्यार्थियों को लखनऊ में टैबलेट/स्मार्ट फोन दिया जा चुका है। इसमें 96 को टैबलेट और 104 को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि मंगलवार को सदर तहसील में फॉर्मेसी के 63 विद्यार्थियों को टैबलेट दिया जाएगा। ये सभी आचार्य चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी सेमरी के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

वितरण की शुरुआत होने के बाद महाविद्यालयों में स्मार्ट फोन/टैबलेट बांटे जाएंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि युवाओं को तकनीकी सशक्तीकरण के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण के लिए जनपद स्तरीय समिति गठित की गई है। यूपी डेस्को की ओर से टैबलेट व स्मार्ट फोन की आपूर्ति पूर्व में ही की गई थी, जिसे सदर तहसील के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य को डीजी शक्ति पोर्टल सूची में अंकित महाविद्यालयों के प्राचार्य को सूचित करते हुए टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण का विवरण अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेंगे स्मार्ट फोन व टैबलेट
उच्च शिक्षण संस्थानों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में अध्ययनरत तथा उत्तर प्रदेश स्किल डवलपमेंट मिशन में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। पोस्ट ग्रेजुएट, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, टेक्निकल एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर, एग्रीकल्चर एजुकेशन एंड रिसर्च, एनीमल हसबैंड्री डिपार्टमेंट में अध्ययनरत विद्यार्थी टैबलेट पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed