फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   smart phone

85 हजार छात्रों को मिलेगा स्मार्ट फोन व टैबलेट

Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
smart phone
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार इंटर व स्नातक पास जिले के करीब 85 हजार छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट देगी। जिले के करीब 88 हजार छात्रों ने टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच के बाद शासन ने 85 हजार छात्रों की स्वीकृति दी है। टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण जिले में कार्यक्रम करके किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इंटर व स्नातक पास प्रतिभाशाली छात्रों की हौसला आफजाई के लिए स्मार्ट फोन व टैबलेट देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने विद्यालयों के जरिए छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगा था। शासन की मांग पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 88 हजार छात्रों ने स्मार्ट फोन व टैबलेट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

शासन स्तर पर हुई पड़ताल में करीब 85 हजार छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट देने के लिए आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं। इसकी सूचना जिला प्रशासन को शासन ने ऑनलाइन भेज दी है। स्वीकृति से जिले के करीब 85 हजार इंटर व स्नातक पास छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने वितरण के लिए जिला प्रशासन को जिले स्तर पर ही आयोजन कराने का निर्देश दिया है। निर्देश के मुताबिक जिले में ही आयोजन करके छात्रों को एक साथ टैबलेट व स्मार्ट फोन बांटा जाएगा। शासन से आवेदन स्वीकृत होने के बाद आवेदन करने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी छा गई है। उन्हें जल्द स्मार्ट फोन व टैबलेट मिलने की उम्मीद है।
विधानसभा क्षेत्रवार होंगे आयोजन
छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करने के लिए शासन ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम करके छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण स्थानीय विधायकों के माध्यम से कराया जाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालयों के चयनित छात्रों को कार्यक्रम में बुलाकर उन्हें टैबलेट व स्मार्ट फोन बांटा जाएगा।
इंटर पास छात्रों को स्मार्ट फोन
शासन की ओर से प्रतिभाशाली इंटर पास छात्रों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा, जबकि स्नातक पास छात्रों को टैबलेट देने का निर्देश दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के मुताबिक अभी शासन की ओर से टैबलेट व स्मार्ट फोन पाने वाले छात्रों की विद्यालयवार अलग संख्या नहीं दी गई है। शासन की ओर से संख्या अलग दिए जाने के बाद उनकी सूची अलग बनाई जाएगी।

शासन की ओर से छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरित करने के लिए जिले में विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम किए जाएंगे। अभी तक शासन की ओर से वितरण की तिथि नहीं तय की गई है। न ही स्मार्ट फोन व टैबलेट अभी आए हैं। स्मार्ट फोन व टैबलेट आने के बाद शासन की ओर से निर्धारित तिथि पर इसका वितरण कराया जाएगा।
-रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed