फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Smart Build Your City, Digital Hongi Multiple Services

Sultanpur News: स्मार्ट बनेगा अपना शहर, डिजिटल होंगी कई सेवाएं

Wed, 16 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Smart Build Your City, Digital Hongi Multiple Services
सुल्तानपुर। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नगर पालिका को विकसित किया जाएगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से संचालित करने के लिए एक प्रणाली बनेगी, जो पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

इसके तहत आइसीसी सेंटर से सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं का विकास व इंटीग्रेटेड गोशाला मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। पर्याप्त बजट मिलने से अन्य विकास कार्यों के क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्मार्ट नगर पालिका विकसित करने के उद्देश्य से 58 नगरीय निकायों का चयन किया गया है। इसमें नगर पालिका सुल्तानपुर भी शामिल है। रविवार को नगरीय निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक अखिल सिंह व परामर्शदाता ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का सर्वे किया था। स्मार्ट नगर पालिका बनाने के लिए नगर में उपलब्ध सरकारी व पालिका संपत्तियों की एसेट मैपिंग कराई जाएगी, ताकि आगे की योजनाएं व्यवस्थित ढंग से लागू की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से विशेष बजट और योजनाओं का लाभ नगर पालिका को मिलेगा। ईओ लाल चंद्र सरोज ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में नए पार्कों का सृजन, प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, आधुनिक तकनीकी युक्त डिजिटल आउटडोर एलईडी विज्ञापन बोर्डों का अधिष्ठापन, नागरिक जनसुविधा केंद्र, स्मार्ट रिकाॅर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा सर्विलांस, सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम, ऑडिटोरियम, एग्जीबिशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।


बेहतर ढंग से होगा शहर का विकास
आदर्श निकाय की श्रेणी में शामिल होने के बाद शासन से आई टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों व प्रमुख स्थानों का सर्वे कर लिया है। महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करवाए जा रहे हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उन पर काम शुरू करवाया जाएगा। इससे शहर का बेहतर ढंग से विकास होगा।
-प्रवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed