{"_id":"644971e314724ff9b407d2d4","slug":"slow-progress-of-wheat-procurement-sultanpur-news-c-13-1-203078-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुस्त गति से हो रही गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुस्त गति से हो रही गेहूं की खरीद
Thu, 27 Apr 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के गेहूं क्रय केंद्र कुड़वार पर गुणवत्ता की परखकर तौल कराते प्रभारी एस के गर्ग।
सुल्तानपुर। गेहूं क्रय केंद्रों पर धीमी गति से खरीद हो रही है। जिले के कई केंद्रों पर आज तक बोहनी भी नहीं हो सकी है। ऐसे में विपणन विभाग को गेहूं की खरीद का लक्ष्य हासिल कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
जिले में खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से 68 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 2125 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। कुड़वार क्षेत्र में विपणन विभाग से संचालित गेहूं क्रय केंद्र कुड़वार पर बुधवार को 110 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। बहलोलपुर निवासी किसान शेषराम तिवारी और शिवदत्त मिश्र ने गेहूं की बिक्री की। प्रभारी शिशिर कांत गर्ग ने बताया कि किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद की जा रही है। खतौनी सत्यापन होने पर किसानों का गेहूं आना शुरू हो गया है।
बल्दीराय क्षेत्र के बघौना, अलियाबाद व रैंचा क्रय केंद्र पर आज तक बोहनी नहीं हो सकी है। वहीं इसी क्षेत्र के कांपा क्रय केंद्र प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक 50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि अब तक 806.91 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को जिले के क्रय केंद्रों से 80.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जयसिंहपुर तहसील और धम्मौर में चौपाल लगाकर क्रय केंद्रों पर गेहूं की अधिक से अधिक बिक्री का प्रयास किया जा रहा है।