फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sleepers changed by taking a block of 10 hours at the crossing

क्रॉसिंग पर 10 घंटे का ब्लॉक लेकर बदले गए स्लीपर

Sat, 26 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sleepers changed by taking a block of 10 hours at the crossing
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर पखरौली रेलवे क्रॉसिंग संख्या-69 बी पर बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक लेकर ट्रैक का स्लीपर बदलने का कार्य किया गया। इस दौरान लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलपथ को उच्चीकृत करने की दिशा में रेलवे की ओर से कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग संख्या- 69 बी पर बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक लेकर पुराने स्लीपरों को बदलकर नए लगाए गए। देर रात शुरू हुआ रेलपथ को उच्चीकृत किए जाने का कार्य पहली शिफ्ट में शुक्रवार की सुबह पांच बजे तक चला। इसके बाद पांच बजे से सुबह 10 बजे तक दूसरी शिफ्ट में पखरौली स्टेशन की ओर रेलपथ को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलपथ को उच्चीकृत किया जा रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ब्लॉक लिया गया। रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बंद होने से वाराणसी हाईवे के दोमुंहा चौराहे से पखरौली, लोलेपुर होकर अयोध्या बाईपास व प्रयागराज हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया। हाईवे पर आवागमन बंद होने से भारी व सामान लदे वाहन हाईवे पर ही रुके रहे। गेट खुलने के बाद भारी वाहन गंतव्य के लिए रवाना किए गए। करीब 10 घंटे के रोड ब्लॉक से हाईवे पर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed