{"_id":"63503bf5105b3d1d4d208072","slug":"skilled-assessment-exam-to-be-held-today-postponed-sultanpur-news-lko653654618","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होने वाली निपुण आकलन परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होने वाली निपुण आकलन परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बृहस्पतिवार को होने वाला निपुण असेसमेंट टेस्ट (आकलन परीक्षा) स्थगित हो गया है। परीक्षा में प्रयुक्त होने वाले प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।
जिले के 2064 परिषदीय विद्यालयों में होने वाले निपुण आकलन परीक्षा को महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने स्थगित कर दिया है। इसके पहले सभी खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को ओएमआर शीट और प्रश्नपत्रों के सील पैकेट भेजे गए थे। परीक्षा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं लेकिन डीजी ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य परियोजना कार्यालय से परीक्षा के लिए भेजे गए प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के सील पैकेटों का रख-रखाव गोपनीय व सुरक्षित ढंग से किया जाय।
निपुण आकलन परीक्षा के आयोजन की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। माना जा रहा है कि लखनऊ मंडल के निपुण आकलन परीक्षा के दौरान नेटवर्क की समस्या से सरल एप में आने वाली खामियों को देखते हुए इसे स्थगित किया गया है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण धर्मेश गुप्ता ने परीक्षा स्थगित होने की पुष्टि की है।