फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six thousand rotis will be collected for 12 hundred volunteers

Sultanpur News: 12 सौ स्वयंसेवकों के लिए जुटाएंगे छह हजार रोटियां

Sun, 21 May 2023 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six thousand rotis will be collected for 12 hundred volunteers
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जुटने वाले 12 सौ स्वयंसेवकों के लिए आम जनता से रोज छह हजार रोटियां एकत्र की जाएगी। इसके माध्यम से स्वयंसेवकों को भोजन कराने में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं सब्जी, दाल, चावल व सलाद की जिम्मेदारी आयोजन समिति संभालेगी। एमजीएस व विद्या मंदिर में हो रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर संघ चालक मोहन भागवत के शामिल होने की भी संभावना है।
विज्ञापन



आरएसएस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुशल स्वयंसेवक तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नियत यह प्रशिक्षण महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, एमजीएस व सरस्वती विद्या मंदिर में 21 मई से आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन


एमजीएस के प्रधानाचार्य महेश सिंह ने बताया कि 20 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमजीएस स्कूल में 40 वर्ष की उम्र या इससे अधिक के 400 स्वयंसेवकों का प्रथम वर्ष विशेष का प्रशिक्षण होना है जबकि विद्या मंदिर में 20 या अधिक उम्र के युवाओं का द्वितीय वर्ष सामान्य के लिए 400 व द्वितीय वर्ष विशेष के लिए भी 400 युवाओं का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षण के स्वयंसेवकों को जागृत करने व राष्ट्रीय भावना का संदेश देने के लिए आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशिक्षण से जुड़े लोगों का कहना है कि वह जून के पहले सप्ताह में कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed