{"_id":"666603563f4f86daf201d346","slug":"six-goats-burnt-alive-two-cattle-burnt-due-to-fire-in-shed-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114470-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छप्पर में लगी आग से जिंदा जलीं छह बकरियां, दो मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छप्पर में लगी आग से जिंदा जलीं छह बकरियां, दो मवेशी झुलसे
Mon, 10 Jun 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव में रविवार को दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इससे चार बकरियाें की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही दो भैंस भी झुलस गई हैं। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी है। राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोमती किनारे स्थित बदरुद्दीनपुर गांव में दोपहर में गांव के कुछ बच्चे आग जलाकर मछली पका रहे थे। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी मंगरू निषाद के छप्पर पर जा गिरी। इससे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग लगने से पूरा छप्पर जलने लगा। आग की चपेट में आने से मंगरू की छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। दो भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर अग्निशमन दल नहीं पहुंचा तो ग्रामीणोें ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व व पशु चिकित्सा विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग के अंकित मिश्र ने पहुंचकर आग से झुलसी भैंसों का इलाज किया। लेखपाल जाबिद हुसैन ने मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी गई है।