{"_id":"578a717b4f1c1b737e13e734","slug":"six-doctor-did-not-found-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिले छह चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिले छह चिकित्सक
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने शनिवार को सीएचसी जामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अस्पताल से छह चिकित्सक व छह स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अजय चौहान, डॉ. सुनील, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. राणा प्रताप सिंह व डॉ. अरविंद कुमार के साथ ही नेत्र सहायक चंद्रमणि तिवारी, दंत सहायक संजय वर्मा व स्वास्थ्य कर्मी गार्गी श्रीवास्तव, संतोष कुमार, आशुतोष और आनंद कुमार बिना सूचना गैरहाजिर मिले।
निरीक्षण के समय डीएम को अस्पताल में लगा जनरेटर, फ्रीजर व पेयजल व्यवस्था भी खराब मिली। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही सात दिन में जवाब देने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद डीएम ने सीएमओ को अस्पताल की व्यवस्था सही करने के साथ ही चिकित्सकों की कार्यप्रणाली की लगातार जांच करने का निर्देश दिया।