{"_id":"646a60caa8f9f7bae90b3216","slug":"six-crore-bank-loan-related-cases-settled-sultanpur-news-c-13-1-248692-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह करोड़ के बैंक ऋण संबंधी वादों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह करोड़ के बैंक ऋण संबंधी वादों का हुआ निपटारा
Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में छह करोड़ रुपये के बैंक ऋण संबंधी वादों का सुलह-समझौते के जरिये निस्तारण कराया गया। इसके साथ ही पारिवारिक समेत अन्य मुकदमों का निस्तारण भी कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय ने किया। पीठासीन अधिकारियों ने अपने न्यायालय में वादों को निस्तारित किया। 97 वैवाहिक, 17 मोटर दुर्घटना समेत अन्य वादों का निस्तारण विभिन्न अदालतों में हुआ।
दीवानी अदालत के अलावा जिले की राजस्व अदालतों में 23,320 और अमेठी की राजस्व अदालतों में 11,930 वादों का निस्तारण किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 42,730 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में सभी अपर जिला जज, मजिस्ट्रेट समेत अन्य पीठासीन अधिकारियों ने वादों की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया।