फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sitting on the village roads running roadways, it will be easy to travel

Sultanpur News: गांव की सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें, आसान होगा सफर

Sat, 12 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sitting on the village roads running roadways, it will be easy to travel
सुल्तानपुर बस स्टेशन। संवाद
सुल्तानपुर। मुख्य मार्गों के अलावा ग्रामीणांचल की सड़कों पर रोडवेज बसें चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी माह स्थानीय डिपो के बेड़े में 40 बसें और शामिल होने वाली हैं।
विज्ञापन

इन्हें गांव के अलावा उन मार्गों पर चलाया जाएगा, जिन पर सवारियां अधिक निकल रही हैं। इन बसों के आने से पहले संचालन को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से कार्ययोजना मांगी गई है। मौजूदा समय में स्थानीय डिपो की 170 बसें सड़क पर दौड़ रही हैं। इसमें 106 निगम की और 64 अनुबंधित बसें हैं। इसी महीने में 40 और बसें आने से इनकी संख्या 210 हो जाएगी। ये बसें 42 सीट वाली होंगी, जो गांव की सड़कों पर आसानी से जा सकेंगी।
विज्ञापन

इन बसों के संचालन पर एआरएम से कार्ययोजना मांगी गई है। इसमें यह तय किया गया है कि पूर्व में जिन रूटों पर सवारियां कम होने व बसों की संख्या सीमित होने से संचालन बंद कर दिया गया था, नई बसों के आने से 20 मार्गों पर फिर से रोडवेज सेवा बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा अंबेडकरनगर, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, प्रयागराज मार्ग पर इस समय सवारियां अधिक निकल रही हैं। इन मार्गों पर भी शेष बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed