फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sister has wiped out little sister's honeymoon

बहन ने ही मिटा दिया छोटी बहन का सुहाग

Wed, 04 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sister has wiped out little sister's honeymoon
सुल्तानपुर। छोटी बहन को अपनी देवरानी बनाकर आजीवन सुहागिन रहने का आशीर्वाद देने वाली महिला ही उसके सुहाग की मौत का कारण बन गई। कोतवाली देहात के बरुआ गांव निवासी जयकरन यादव के दो बेटे थे। बड़ा बेटा रमेश यादव है, जबकि छोटा कमलेश था।
विज्ञापन

बड़ा भाई रमेश यादव डंपर चालक है और छोटा भाई कमलेश यादव मुंबई के भिवंडी में छोटा व्यवसाय करता था। वर्ष 2016 में बड़े भाई रमेश की पत्नी रंजना ने अपनी विधवा छोटी बहन अंजू की शादी देवर कमलेश से करवाकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह रमेश और कमलेश में धान ओसाने को लेकर विवाद हुआ। फिर भाभी के हमले में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को भाभी के हमले में जान गंवाने वाला कमलेश कोरोना लॉकडाउन में मुंबई से मई महीने में घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि अंजू कमलेश की तीसरी पत्नी है। जयकरन ने बड़े बेटे रमेश की शादी रंजना से 22 वर्ष पूर्व की थी। रमेश की शादी के छह वर्ष बाद कमलेश की शादी 2004 में प्रतापगढ़ में की थी।
शादी के बाद कमलेश की पत्नी से एक बेटा पैदा हुआ था। कुछ दिनों बाद ही पत्नी व बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद कमलेश मुंबई चला गया था। वर्ष 2005 में कमलेश की शादी चांदा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुई थी।

जो तीन माह में कमलेश को छोड़कर चली गई और दोबारा नहीं लौटी। वर्ष 2016 में रंजना ने अपनी विधवा छोटी बहन अंजू की शादी देवर कमलेश से करवाई थी। अंजू के पहले पति से एक बेटी साक्षी (12) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed