फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Silver market Shining in Dhanteras

धनतेरस पर चमकेगा चांदी के सिक्कों का बाजार

Tue, 25 Oct 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 25 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Silver market Shining in Dhanteras
आभूषणों की खरीद जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

शुभ-लाभ के पर्व पर चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश इस समय सराफा बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। इस समय सिक्कों के साथ-साथ चांदी के लक्ष्मी-गणेश मार्केट में छाए हैं। ग्राहकों की मांग पर व्यापारियों ने चांदी के सिक्कों पर खास जोर दिया है। नए सिक्के का रेट पुराने से कम है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार चांदी का भाव बहुत ज्यादा न बढ़ने से त्योहार पर चांदी के सिक्कों व मूर्तियों की खरीददारी का बजट बनाने में लोगों को परेशानी नहीं होगी।  

विज्ञापन



धनतेरस और दीपावली पर धन-धान्य और समृद्धि के लिए सोना और चांदी की खरीददारी शुभ मानी जाती है। पर्व पर अन्य वस्तुओं के साथ-साथ सिक्के व प्रतिमाओं को खरीदने पर ग्राहकों का ज्यादा जोर होता है। हर साल की तरह इस बार भी दीपावली को लेकर सराफा बाजार की रौनक बढ़ गई है। फिलहाल इस बार सराफा बाजार पिछले साल की अपेक्षा मामूली चढ़ा है। इस वजह से खरीददारी ज्यादा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


चांदी का जो नया सिक्का पिछले वर्ष 480 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका था, उसका रेट इस बार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। व्यापारियों का मानना है कि इस बार धनतरेस व दीपावली पर चांदी के सिक्कों की बिक्री पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा होगी। इसके अलावा चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश भी मार्केट में उपलब्ध हैं। 21 ग्राम के लक्ष्मी गणेश की सबसे छोटी मूर्ति का रेट 880 रुपये है। बड़ी मूर्ति का वजन 50 ग्राम है। इसका रेट 2100 रुपये चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed